सपा पीडीए मिशन का बढ़ता हुआ प्रभाव देखकर बीजेपी के उप मुख्य मंत्री को नहीं आ रही रात में नींद

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं वार्ड प्रभारियों तथा पीडीए मिशन के कार्यकर्ताओं का सेमिनार महान समाज सुधारक पिछड़ों शोषित पीड़ितों  के मसीहा महिलाओं को अधिकार दिए जाने को लेकर संघर्षरत रहे ज्योति राव फुले की 198वीं जयंती सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुआ!जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया!सेमिनार को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने  कहा कि ज्योति राव फुले का जन्म 11 अप्रैल सन 1827 को पुणे में हुआ था ज्योतिराव फुले ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष कर लड़कियों को शिक्षा दिए जाने का अभियान चलाया और शोषित पीड़ित दलित पिछड़ों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष कर उनकी सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संघर्ष किया और पूरे महाराष्ट्र में दलितों को समाज में भागीदारी दिए जाने के लिए पदयात्राएं कर एक मजबूत अभियान चलाया था!कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,आनंद शुक्ला,सौरभ सिंह,पंकज फौजी,सिंपल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट कानपुर नगर में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला द्वारा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज सुधारक सावित्री बाई फूले के पति महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म महाराष्ट्र राज्य में हुआ था उनको सामाजिक सुधारक आन्दोलन में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। ज्योतिबाई फूले एक समाजसुधारक,विचारक,लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। उन्होंने महिलाओं और हाशिए के समुदायों के लिए शिक्षा और समानता की वकालत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेन्द्र कटियार, मगन भदौरिया, योगेश कुशवाह, सोमेन्द्र शर्मा, सुरेश गुप्ता हरीकुशवाह,नरेन्द्र सिंह, अर्चना रावल, अजीत सिंह, वीर पाल एडवोकेट, राजेश सरस,शरद यादव, राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×