सड़क दुर्घटना में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तड़के एक बस और कार की टक्कर में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। सुनेरा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बस में सवार होकर भिंड जिले से अंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे, तभी रात एक से दो बजे के बीच यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बस और कार के बीच टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों से पीड़ितों को बाहर निकाला तथा उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×