पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कानपुर। रात्रि 02:55 बजे प्रभारी निरीक्षक, थाना गोविन्द नगर के सीयूजी पर USA से कॉल आई जिसमें एक महिला दीगान्ता मेहता पत्नी अंकित पांड्या निवासिनी कैलिफोर्निया (USA) ने बताया कि मेरे माता-पिता कामाख्या देवी दर्शन करने गए थे और वहां से अहमदाबाद ट्रेन हावड़ा एक्सप्रेस से लौट रहे थे, ट्रेन गोविन्दपुरी स्टेशन पर देर रात पहुंची थी तो पिता कमलेश पांड्या, उम्र 69 वर्ष गोविन्दपुरी स्टेशन पर ही उतर गए पिता जी, मेमोरी लॉस की बीमारी से ग्रसित हैं और उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता तथा माताजी ट्रेन में है, जो ट्रेन इटावा के पास पहुँच चुकी थी। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कॉलर से उनके पिता सम्बन्धित फोटो व अन्य जानकारी वाट्सअप पर मंगाकर, थाना के रात्रिधिकारी उ0नि0 महेशपाल सिंह को भेजते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल रेलवे स्टेशन गोविन्दपुरी पहुंचकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश करें। रात्रिधिकारी द्वारा बिना देरी किए गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर, आस-पास की दुकानों व प्लेटफार्म पर सघन तलाश किया गया। सूचना प्राप्त होने के लगभग 25 मिनट बाद 03:20 बजे थाना गोविंद नगर की पुलिस टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति को स्टेशन के पास सड़क पर जंगल की तरफ टहलते हुए पाया। उन्हें सुरक्षित थाना गोविंद नगर लाया गया एवं कॉलर को उनके मिलने की सूचना देते हुए उनकी तस्वीरें साझा की गई। प्रातः 9:00 बजे, कमलेश पांड्या की पत्नी टूंडला स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा थाना गोविंद नगर पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति को अपने साथ लेकर चली गईं। इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए बुजुर्ग व्यक्ति के पुत्र अंकित पांड्या द्वारा USA से सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई। थाना गोविंद नगर की पुलिस टीम का यह प्रयास समाज में सुरक्षा व सहायता की भावना को सुदृढ़ करता है।
उक्त सराहनीय कार्य के दृष्टिगत  पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×