21 अप्रैल से ई-रिक्शा/ई-ऑटो संचालक अपने वाहन का करा सकते है रजिट्रेशन: अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अर्चना सिंह

कानपुर। अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अर्चना सिंह ने मीडिया को बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम तथा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक प्रयोगात्मक योजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत ई-रिक्शा/ई-ओटो का रूट निर्धारित करते हुए QR वितरण कराकर संचालन निर्धारित रूटों पर कराया जाएगा। जोन-02 नगर निगम कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस लाइन, थाना छावनी, गुंजन टॉकीज परिसर, जोन-04 नगर निगम हेड ऑफिस, जीआईसी ग्राउंड चुन्नीगंज, जोन-05 नगर निगम ऑफिस, थाना बाबूपुरबा परिसर, थाना बर्रा परिसर और थाना अरमापुर परिसर में जाकर अपने ई-रिक्शा और ई-ऑटो से संबंधित आवश्यक कागजात (आरसी, पॉल्यूशन, फिटनेस, बीमा, चालक का डीएल, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ) आदि कागज ले करके आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूट का आवंटन किया जाएगा। 21 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है अतः सभी ई-रिक्शा/ई-ऑटो संचालक निम्न स्थानों पर जाकर अपने वाहन का रजिट्रेशन करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×