4 साल से कम उम्र के बच्चे को न दें ये कफ सिरप…बच्चों के लिए सेफ नहीं…सरकार ने किया बैन

भारत सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ कफ सिरप के उपयोग पर रोक लगा दी है. सरकार ने दवा निर्माताओं को निर्देश दिया है कि वे इन सिरप की पैकिंग, लेबल पर स्पष्ट रूप से यह चेतावनी लिखें कि यह दवा चार साल से कम उम्र के बच्चों को न दी जाए.

यह निर्णय 15 अप्रैल को जारी अधिसूचना के तहत लिया गया है. सरकार ने खास तौर पर क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के मिश्रण वाले सभी दवाओं की बिक्री, निर्माण और वितरण को बैन किया है.

सरकार ने जो दवाएं बैन कि वह आमतौर पर सर्दी, खांसी और एलर्जी की दवाओं में इस्तेमाल होती हैं. क्लोरफेनिरामाइन एक एंटीहिस्टामिन है जो एलर्जी के लक्षणों को कम करता है, जबकि फिनाइलफ्राइन एक डीकन्जेस्टेंट है जो नाक की सूजन को कम करता है.

क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड कंपाउंड वाले दवाओं को छोटे बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक बताया है. इससे कोमा, मिर्गी, यहां तक जान जाने का खतरा भी हो सकता है.

सरकार के इस फैसले का असर एस्कोरिल फ्लू ड्रॉप, एलेक्स (ग्लेनमार्क), टी-मिनिक (हेलियन), और मैक्सट्रा (जुवेंटस हेल्थकेयर) जैसी पॉपुलर दवाओं पर पड़ा है. इन सभी ब्रांड्स को अब अपने लेबल पर चेतावनी लिखनी होगी कि यह दवा 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×