सड़क के बीचों-बीच लगाकर कुर्सी.. शुरू कर दी चाय-पार्टी, फिर पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक….

सोशल मीडिया पर रील्स के चक्कर में खुद का वीडियो वायरल कराने वाली घटनाओं की कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है. इसमें बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक युवक का सड़क के बीचों-बीच कुर्सी पर बैठकर चाय पीने का मामला है. वीडियो देखकर लग रहा है कि जानबूझकर ऐसा किया गया है. एक युवक तेजी से आती-जाती गाड़ियों के बीच मजे से बैठा दिखाई दे रहा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.

असल में वीडियो में युवक नीली शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहा है जो एक चक्के वाली कुर्सी पर बैठा हुआ था. उसके चारों तरफ ट्रक और बाइकें गुजर रही थीं. यह हरकत खतरनाक दिख रही थी. बेंगलुरु पुलिस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि ट्रैफिक लाइन में टी टाइम आपको जुर्माना दिला सकता है.

वीडियो से क्लियर है कि सोशल मीडिया के लिए इस तरह स्टंट करना ना सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि कानून का उल्लंघन भी है. इस मामले में युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उस पर जुर्माना लगाया गया है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ किया कि सड़कें किसी की स्टेज नहीं हैं, और ऐसे करतबों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में ऐसी खतरनाक हरकतें कर चुके हैं. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर हमेशा सतर्क रहें नियमों का पालन करें और सुरक्षा को नजरअंदाज न करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×