आतंकी हमले से थर्राया कश्मीर का पहलगाम, 28 टूरिस्ट्स की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, दहशतगर्दों के इस हमले में 28 टूरिस्ट्स की मौत होने की खबर है. सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दहशतगर्दों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है. हालांकि, इस हमले पर अबी तक कोई आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है. वहीं, सूत्रों ने बताया कि इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है. हमले में घायल दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहीं, एक महिला ने बताया, ‘मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.’ महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई. पुलिस के एक सीनियर अफसर ने यहां बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

बता दें कि इस साल जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरु होने वाली है. इससे पहले 14 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में करीब 25 दिनों तक चले आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद एक कई आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया था.

पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला यह ठिकाना लंबे वक्त से चल रहा था, जो संचार के लिए बेहद ही सुसज्जित था. अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों ने छत्रू के घने जंगलों में एक ठिकाना बनाया था, जिसमें ज़रूरी बचाव उपकरण, समेत धार्मिक किताब और 10 से 15 दिनों के लिए पर्याप्त खाद्य आपूर्ति शामिल थी.

सबसे खास बात यह है कि इस ठिकाने में एक काम करने वाला वाई-फाई सेटअप, सोलर पैनल, जीपीएस डिवाइस और यहां तक ​​कि एक छुपा हुआ भूमिगत भागने का रास्ता भी शामिल था, जो लंबे वक्त तक छिपे रहने के लिए एक अत्यधिक समन्वित योजना को उजागर करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×