पाकिस्तान के लिए नई मुसीबत, भारत ने खोले सलाल डैम और बगलिहार डैम के कई गेट….. बन सकती है बाढ़ जैसी स्थिति

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। अब पाकिस्तान ने भी लगातार गुरुवार को बमबारी की और गोले भी बरसाए है। एहतियात के तौर पर बॉर्डर के हर क्षेत्र में ब्लैक आउट किया गया था। इसी बीच पानी के मोर्चे पर भी भारत ने सख्त रुख अपनाया है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश हुई है, जिससे चिनाब नदी पर बने सलाल डैम और बगलिहार डैम के कई गेट खोले गए है। भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी का बहाव तेज हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह चेनाब नदी के बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट डैम का गेट खोल दिया गया। एजेंसी के अनुसार भारत ने कुछ दिन पहले ही डैम के गेट बंद किए थे ताकि पानी पाकिस्तान की ओर ना जा सके। मगर अब भारी बारिश की वजह से पानी फिर पाकिस्तान की तरफ छोड़ा जाएगा।

बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब इस पानी को छोड़ा गया है। भारत द्वारा ये कदम उठाने के बाद पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था पर जोर पड़ा है। पाकिस्तान में अब बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×