दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारम्भ

कानपुर। 10.05.2025 दिन- द्वितीय शनिवार को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर चवन प्रकाश, की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर – दुर्घटना वाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वादों के साथ- साथ बैंक व बीमा कम्पनी में लम्बित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर चवन प्रकाश द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया कि उनके द्वारा बताया गया कि आज हम सब लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर यहां एकत्र हुए है और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर आम जनमानस तक इसका लाभ पहुचाते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाए।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, पीठासीन अधिकारीगण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (उत्तरी) व दक्षिणी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण व बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
विशेष उल्लेखनीय है कि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (साउथ) द्वारा …85.. वाद, पीठासीन अधिकारीगण मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (नार्थ) द्वारा …81… वाद, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा…02…वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा ….32530…वाद, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा…2028… वाद का निस्तारण किया गया इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल …62,245…वादों का निस्तारण कर कुल …10,15,82,994=00 रु0 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी, प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कम्पनी द्वारा ….1,075…वादो का निस्तारण कर कुल धनराशि- ….7,33,79,293=00…  रु0 वसूल की गयी। प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा कुल – ….1,54,787…. वादों का निस्तारण किया  गया, इस प्रकार जनपद कानपुर नगर में कुल – 2,18,108 वादों का निस्तारण कर कुल 17,49,62,287=00 रु0 धनराशि दिलायी/वसूल की गयी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन विनय सिंह, नोडल अधिकारी, लोक अदालत एवं कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×