सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान ने सीमा पर की फायरिंग

पाकिस्तान की पेशकश के बाद भारत युद्धविराम के लिए राजी हो गया था, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही पड़ोसी देश ने सीमा पर गोलीबारी कर समझौते का उल्लंघन किया। पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है।

भारतीय सेना ने बताया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सीओएएस ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी की निंदा की और कहा कि वे अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सेना ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ’10-11 मई 2025 की रात को संघर्ष विराम और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के परिणामस्वरूप, जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सीओएएस ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सीओएएस ने सेना कमांडरों को 10 मई 2025 की डीजीएमओ वार्ता के माध्यम से बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन के लिए गतिज क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई के लिए पूर्ण अधिकार प्रदान किए हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×