सेना ने 100KM घुसकर आतंकी कैंप किया तबाह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- न्यूक्लियर धमकी से डरने वाले नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वावोल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने हुकांर भरते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद से ही पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया।

अमित शाह ने कहा कि हमने 9 ऐसे ठिकानों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और जहां उनके ठिकाने थे। आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उन्होंने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक आतंकियों के कैंपों को नष्ट कर दिया। शाह ने साफ तौर पर कहा कि हम न्यूक्लियर धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज वायुसेना अड्डे पर अपने जोरदार संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की सटीकता और गति की सराहना की और कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को भारत की सैन्य ताकत का परिचय दिया और सीमा पार से पनप रहे आतंकवाद को रिकॉर्ड समय में कुचल दिया। रक्षा मंत्री ने मात्र 23 मिनट में अपना मिशन पूरा करने के लिए वायु योद्धाओं की प्रशंसा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपने नागरिकों के कर राजस्व का 14 करोड़ रुपये जैश-ए-मोहम्मद के संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी नेता मसूद अजहर को वित्त पोषित करने के लिए आवंटित करेगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दी जाने वाली एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता पर तत्काल पुनर्विचार करने का आह्वान किया तथा आगाह किया कि इस सहायता का अधिकांश हिस्सा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकवादी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में खर्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×