कांग्रेस का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने देंगे 2,500 रुपये

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने बुधवार को घोषणा की कि अगर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद महागठबंधन सत्ता में आती है तो बिहार की महिलाओं को 2,500 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है जिसमें राजद बड़े भाई की भूमिका में है। लांबा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह वादा किया, जिसमें उन्होंने ‘माई बहन मान’ योजना का समर्थन किया, जिसकी कल्पना उनके गठबंधन सहयोगी राजद के तेजस्वी यादव ने कुछ महीने पहले की थी।

इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूक रहे। लांबा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी और गर्व है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने पहली गांरटी में महिलाओं के लिए घोषणा की है। इस योजना का नाम – ‘माई बहिन मान योजना’ है, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारें लोगों, खासकर महिलाओं के कल्याण के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन के सहयोगी दल उनके बारे में चिंतित हैं। अगर बिहार में आगामी चुनावों में महागठबंधन सत्ता में आता है, तो वंचित वर्गों की महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

वहीं, राजेश कुमार ने कहा कि हम महिलाओं की आर्थिक सफलता के लिए तत्पर हैं। इसी के तहत बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर, हम प्रदेश की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपए की गारंटी की घोषणा कर रहे हैं। इस योजना का नाम ‘माई बहिन मान योजना’ होगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां ऐसी योजना पहले से ही चल रही है। ऐसी योजना कर्नाटक में सबसे पहले शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी यह सुचारू रूप से जारी है। पिछले चुनाव में BJP ने बिहार की जनता से ऐसा ही वादा किया था, लेकिन जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने इसे लागू करने से मना कर दिया। लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। जैसा कि आप कर्नाटक, हिमाचल और झारखंड में देख सकते हैं। हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×