राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दी 26 जून को चक्का जाम की चेतावनी

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने केसीटीएसएल के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कर सिटी बसों में नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न करने पर 26 जून को सिटी बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा 17 अप्रैल को केसीटीएसएल के प्रबन्ध निदेशक को ज्ञापन देकर सिटी बसों में दिव्यांगजनों नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल करने की मांग की थी। जिसके सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक द्वारा 20 अप्रैल को मुख्य संचालन अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द सिटी बसों में दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न हुई तो सिटी  बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सरकार के सभी नियम मानने को तैयार हैं। कानपुर नगर में दिव्यांगजनों की संख्या डेढ़ लाख से भी ऊपर है। नि:शुल्क यात्रा पास बनाने के लिए काउन्टरों की संख्या कम है। केसीटीएसएल न तो यूंडीआईडी कार्ड के आधार पर नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान कर रहा है और न ही पास बनाने के लिए कैम्पों का आयोजन कर रहा है। सी टी एस एल दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा नहीं देना चाहता है। के सी टी एस एल हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो 26 जून को सिटी बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×