30 मई को कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए निर्देश 

कानपुर। प्रधानमंत्री के आगामी 30 मई को जनपद में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नवीन सभागार, सरसैया घाट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसभा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, स्वच्छता तथा जनसभा स्थल की व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने ये दिए अन्य महत्वपूर्ण निर्देश 
यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए रूट प्लानिंग और पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
आपातकालीन चिकित्सा सेवा एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।
जनसभा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
जनसभा स्थल की तैयारी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था सहित सभी तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियों की समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, समस्त अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×