भाजपा दक्षिण कार्यालय पर ‘भागवत गीता’ वितरण कार्यक्रम आयोजित

कानपुर। केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘भागवत गीता’ की प्रतियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी जागरूक और सशक्त बनाना था। शिवराम सिंह ने कहा कि आज जब हम राष्ट्र निर्माण के महान लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं, तब यह आवश्यक है कि हमारी सोच और कार्यशैली दोनों नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रेरित हों। ‘भागवत गीता’ केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि कर्म, भक्ति और ज्ञान का अद्वितीय समन्वय है, जो हर कार्यकर्ता को समाज सेवा के लिए एक नई दृष्टि देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हमारे कार्यकर्ताओं में यदि धर्म और दर्शन की गहरी समझ होगी, तभी वे समाज में सच्चे परिवर्तन के वाहक बन सकेंगे।
कार्यकर्ताओं ने ‘भागवत गीता’ को एक मूल्यवान उपहार मानते हुए जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘भागवत गीता’ के श्लोकों के पाठ के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, गोपाल मिश्रा, तेज़बहादुर, अंकुर गुप्ता, अन्वेष शुक्ला, पप्पू पंडितमधु तिवारी, बिंदू गोयल, रोली तिवारी, सुरेश मोदी, रंभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×