रेस्टोरेंट स्टाइल में दम आलू घर पर बनाकर मेहमानों को कर सकती हैं खुश

आलू खाना तो लगभर हर किसी को पसंद है। वहीं ऐसी कई डिश हैं, जिनमें आलू का इस्तेमाल होता है। वहीं आपने भी कई बार दम आलू खाया होगा। बता दें कि आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल दम आलू बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी होगी। ऐसे में आप भी फटाफट रेस्टोरेंट स्टाइल दम आलू बनाकर मेहमानों को खुश कर सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ रेस्टोरेंट स्टाइल दम आलू की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। हालांकि इस डिश को बनाने के दौरान आप कुछ बातें ध्यान में रखें। इससे घर पर ही होटल जैसा स्वादिष्ट दम आलू बनकर तैयार हो जाएगा।

दम आलू सामग्री

छोटे वाले आलू – हल्के उबले

दालचीनी

काजू

लौंग

जीरा

तेज पत्ता

बड़ी इलायची

हरी धनिया

प्याज

हरी मिर्च

दही

टमाटर

लहसुन

अदरक

ऐसे बनाएं दम आलू

सबसे पहले छोटे-छोटे आलू को उबाल लें और फिर उनमें छेद कर एक बाउल में रखें। इसके बाद छेद किए गए आलू पर नमक, लाल मिर्च, हल्दी और दही मिलाकर अलग रख दें। इसके बाद गैस पर कड़ाही रखें और हल्का सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें दालचीनी, काजू, लौंग, जीरा, तेज पत्ता, लहसुन, प्याज और अदरक डालकर भूनें। जब यह भुन जाए, तो इसको मिक्सर में डालकर पीस लें। वहीं टमाटर को बारीक पीस लें।

इसके बाद कड़ाही गैस पर चढ़ाकर इसमे तेल डालें और इसको गर्म होने दें। फिर तेल में थोड़ा सा जीरा और हींग का तड़का लगाएं। अब जो सामग्री आपने पीसा था, उसको कड़ाही में डाल दें। फिर इसमें धनिया, हल्दी और मिर्च पाउडर मिलाएं। नमक डालकर मसाले को पकाएं। एक पैन लेकर इसमें हल्का सा तेल डालकर आलू को भूनें। जब आलू भुनने लगे तो ऊपर से मसाला डालकर अच्छे से चलाएं। फिर ऊपर से कसूरी मेथी डालें। जब इसमें रंग और खुशबू आने लगे तो हल्का सा पानी डालकर पका लें। पक जाने के बाद हरी धनिया से गार्निश करें। इस आसान तरीके से दम आलू बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×