सपा विधायकों ने केस्को एमडी से मिलकर बिजली समस्याओं से कराया अवगत

कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई एवं छावनी विधायक मो. हसन रूमी अपने पार्षद साथियों के साथ केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन से मिलकर बिजली समस्याओं से अवगत कराया एवं जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। केस्को एमडी से वार्ता के दौरान बताया कि बेतहाशा फाल्ट एवं अघोषित बिजली कटौती अंडरग्राउंड केबल एबीसी कंडक्टर के अधूरे पड़े कार्य खराब स्मार्ट मीटर, फॉल्ट रिपेयरिंग मोबाइल वैन की जगह हाथ गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे विलंब होता है, टोल फ्री नंबर एवं हेल्प डेस्क लाइन नंबर जल्दी उठता नहीं है समस्या जल्दी दूर नहीं हो रही। रेड टीम का भ्रष्टाचार/टीम के पास बॉडीवार्न कैमरा होना चाहिए।
पेयजल सप्लाई टाइम पर स्पेशल फोकस ज्यादातर बिंदुओ पर अधिकारियों ने सहमति जताते हुए समस्या निस्तारण का वादा किया। साथ में नीरज सिंह, कृष्ण शर्मा पार्षद साथी- मो. सारिया, रजत बाजपेई, सुशील तिवारी, फैजान रहमान, मो. अली, फखर आलम, अकील शानू, मेराज आलम, पूर्व पार्षद- हरीओम पांडे, जावेद जमील, चंकी गुप्ता, सुरभित जायसवाल, दुर्गेश चक, मर्फी, पुण्य जैन, प्रशांत जायसवाल, सचिन यादव, आकाश यादव, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×