बकरीद पर्व को लेकर अहम बैठक, कुर्बानी की नुमाईश सोशल मीडिया में न करें, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें

कानपुर। खानकाहे हुसैनी में बकरीद पर्व को लेकर एक अहम बैठक खादिम खानकाहे की अध्यक्षता में हुई। इस साल ईदुल अज़हा (बकरीद) का त्यौहार 10, 11 व 12 जिलहिज्जा 1446 हिजरी मुताबिक 7, 8 व 9 जून शनिवार से सोमवार तक होगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों से कुर्बानी के दौरान कुछ खास बातों पर अमल करने की अपील करते हुए इखलाक अहमद चिश्ती ने कहा कि कुर्बानी के जानवर को खरीद कर लाने के बाद उसका दिखावा न करें, हुकूमत द्वारा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें, कुर्बानी के जानवरों के फोटो, वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, कुर्बानी के गोश्त की नुमाईश किसी भी हालात में न करें, कुर्बानी का गोश्त बांटने में खास ख्याल रखें पूरी तरह पैकिंग करके ही ले जाए, कुर्बानी जानवरों से निकलने वाली गंदगी को नगर निगम के कंटेनरों-डस्टबिन में ही डाले, हिंदू मुस्लिम मिली जुली आबादी व संवेदनशील इलाकों में कुर्बानी हमेशा की तरह खुली सड़क, गलियों, मैदानों में न करे, कुर्बानी करने के बाद साफ-सफाई व खून को सड़़क, मैदान में न बहाएं, कुर्बानी के मांस का टुकड़ा इधर उधर न फेंके, सफाई कर्मियों से प्यार-मोहब्बत से पेश आए, हमवतनी भाईयों की आस्था का ख्याल रखें, कुर्बानी करते समय सोशल मीडिया पर लाइव, वीडियो न बनाएं कुर्बानी अल्लाह की रज़ा के लिए है नुमाईश के लिए नहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट न डालें जिससे हमवतनी भाईयों की आस्था को ठेस पहुंचे। मुशीर अहमद, हाफिज़ मोहम्मद शकील, हाफिज़ माज़ सलामी, हाफिज़ कफील हुसैन, हाफिज़ मोहम्मद सैफ अज़हरी, हाफिज़ हसीब अहमद, हाजी गौस रब्बानी, अबरार अहमद वारसी, मोहम्मद हफीज चिश्ती, परवेज अहमद, एजाज़ रशीद, मोहम्मद शाहिद, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि मुख्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×