लखनऊ पुलिस हमलावरो पर जल्द करे कार्यवाही, वरना होगा प्रदेश व्यापी आन्दोलन, डीजीपी से मुलाकात का मांगा समय  

कानपुर। दिव्यांग महागठबंधन की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांग महागठबंधन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला करने की निन्दा की  गयी है। हमले में मनीष प्रसाद बाल बाल बच गए हैं। थाना आलमबाग में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मनीष प्रसाद ने प्रार्थना पत्र दिया है, पुलिस जांच कर रही है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने घटना की निन्दा करते हुए कहा है कि लखनऊ पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे। अन्यथा महागठबंधन प्रदेश व्यापी आन्दोलन को बाध्य होगा। 8 जून को दिव्यांग महागठबंधन खराब कानून व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन सौपेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात का समय मांगा है।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। आये दिन दिव्यांगजनों के साथ हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। लखनऊ में मनीष प्रसाद के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया,  जनपद कन्नौज तालग्राम स्थित  मायापुर्वा निवासी दिव्यांग उमेश चन्द्र की दबंगों ने हत्या कर दी, अभी पिछले दिनों मूक-बधिर लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या हो गई थी। सरकार दिव्यांग उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में असफल है। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वीरेन्द्र कुमार ने सरकार को व लखनऊ पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो महागठबंधन प्रदेश व्यापी आन्दोलन को मजबूर होगा।
बैठक में मौजूद महागठबन्धन  के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ इसी तरह हमला होते रहे तो सड़क पर उतर कर आन्दोलन करना हमारी मजबूरी होगी। इस घटना की जितनी निन्दा की जाय कम है। अपराधी बेलगाम हो गये है। सरकार अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। दिव्यागों की सुरक्षा कि जिम्मेदारी सरकार व पुलिस प्रशासन की है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है।
आज कि बैठक में दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार,  जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा की  अध्यक्ष अल्पना कुमारी, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, जौहर अली आशीष कुमार, शंकर लाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×