पुलिस उपायुक्त दक्षिण मौके पर मौजूद रहकर ईद-उल-अज़हा की नमाज़ को सकुशल कराया संपन्न

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा ईद-उल-अज़हा/बकरीद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र बाबूपुरवा स्थित बगाही ईदगाह व थाना नौबस्ता स्थित मछरिया ईदगाह का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्त ने नमाज़ अता किए जाने के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। नमाज़ के मौके पर दक्षिण जोन के थाना क्षेत्रों में स्वयं भ्रमणशील रहकर नमाज़ को सकुशल संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×