दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में रोक लगाने की मांग

कानपुर। दिव्यांग महागठबंधन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने व दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने की मांग की।
महागठबंधन के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि अध्यक्ष मनीष प्रसाद पर हमला करने वालों पर 6 दिन बाद भी रिपोर्ट न दर्ज होना पुलिस कि उदासीनता का जिता जागता उदाहरण है। राहुल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है जिसे दिव्यांग महागठबंधन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगा। अगर दोषियों पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो दिव्यांग महागठबंधन मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगा।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष अल्पना कुमारी ने कहा कि दिव्यांग महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है आए दिन दिव्यांग महिलाओं का शोषण उत्पीड़न हो रहा है पुलिस मामले को दबाने में लगी रहती है जिससे सरकार के प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो रही है। सरकार को चाहिए कि वो दिव्यांग उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाए। अन्यथा हम सभी प्रदेश के दिव्यांग महिलाएं सड़कों पर उतर कर आन्दोलन को मजबूर होंगी।
आज ज्ञापन देने वालों में महागठबंधन के अध्यक्ष राहुल कुमार, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना  कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, वैभव दीक्षित, रंजीत कुमार, गोमती वर्मा, सरला, जौहर अली, कृष्ण कुमार अवस्थी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×