घर में होटल जैसी मलाईदार दही कैसे जमाएं? आइये जानते हैं सही तरीका

गर्मियों में दही न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है, पाचन दुरुस्त करती है और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। लेकिन अक्सर बाजार से लाई गई दही खट्टी या पतली होती है, ऐसे में अगर आप घर पर ही हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही जमाना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके लिए हैं।

दही जमाना बेहद आसान, बस अपनाएं ये 4 स्टेप्स 

यूट्यूब पर एक खास वीडियो भी हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं इसमें, आसान तरीके से दही जामाना बताया गया है, अगर आप घर पर हलवाई जैसी मलाईदार दही जमाना चाहते हैं, तो बस इन 4 आसान स्टेप्स को अपनाएं। सबसे पहले, फुल क्रीम दूध को अच्छे से उबालें और फिर उसे हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें। अब उसमें 1 चम्मच फ्रेश दही (जामन) डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिट्टी या कांच के बर्तन का इस्तेमाल करें, प्लास्टिक से बचें। बर्तन को ढककर गरम जगह पर 6-8 घंटे रखें, बीच में हिलाएं नहीं। गर्मियों में ये दही 3-4 घंटे में भी जम सकती है। सही तकनीक से बनी ये दही स्वाद, टेक्सचर और सेहत तीनों में बेजोड़ होगी।

स्टेप 1: फुल क्रीम दूध का करें इस्तेमाल

दही जितनी गाढ़ी चाहिए, दूध भी उतना ही रिच होना चाहिए। फुल क्रीम दूध से दही ज्यादा मलाईदार और मोटी जमती है। पहले दूध को उबालें और फिर हल्का गर्म रहने तक ठंडा करें। याद रखें, बहुत गर्म या बहुत ठंडा दूध दही जमने में बाधा डाल सकता है।

स्टेप 2: सही मात्रा में जामन मिलाएं

जामन यानी पहले से जमी दही की थोड़ी मात्रा लें। एक लीटर दूध में 1 चम्मच फ्रेश दही मिलाएं। जामन को दूध में अच्छे से मिलाएं ताकि वह हर कोने में समान रूप से फैल जाए। क्योंकि ज्यादा जामन डालने से दही खट्टी भी हो सकती है।

स्टेप 3: सही बर्तन और तापमान चुनें

बर्तन भी दही की क्वालिटी तय करता है। इसलिए मिट्टी, कांच या स्टील के बर्तन सबसे बेहतर माने जाते हैं। प्लास्टिक के बर्तन से बचें क्योंकि उसमें दही सही स्वाद और टेक्सचर नहीं लेता। बर्तन को ढक दें और हल्के गरम स्थान पर रख दें। ऊपर से कोई कपड़ा भी ओढ़ा सकते हैं ताकि तापमान बना रहे।

स्टेप 4: धैर्य रखें, समय से पहले न छुएं

दही को जमने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है। जमते वक्त उसे बार-बार न देखें या हिलाएं। इससे टेक्सचर बिगड़ सकता है। जमने के बाद दही को कुछ देर फ्रिज में रखने से यह और गाढ़ी हो जाती है। अगर आप इन 4 आसान स्टेप्स को फॉलो करें, तो घर पर भी हलवाई जैसी गाढ़ी, मलाईदार और स्वादिष्ट दही आसानी से जम सकती है। इसमें न केमिकल की जरूरत है, न महंगे उपकरणों की। बस दूध, जामन और थोड़ा धैर्य और तैयार है सेहतमंद दही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×