शहीद मेजर सलमान खान बस अड्डे पर उनके नाम का बोर्ड लगवाया जाए-सौपा ज्ञापन

कानपुर। शहीद मेजर सलमान खान बस अड्डे पर उनके नाम का बोर्ड लगवाया जाए आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम बताया कि आपको अवगत कराना है कि वर्ष 2005 में कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले मेजर सलमान खान किदवई नगर कानपुर नगर के रहने वाले थे। उनके मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। तथा झकरकट्टी बस अड्डे का नाम बदलकर शहीद मेजर सलमान खान के नाम से अन्तर्राज्यीय बस अड्‌डा रखा गया।किन्तु झकरकट्टी बस अड्डे जाने वाले रास्तों पर लगे बोर्ड में आज भी झकरकट्टी बस अड्डा लिखा है। शहीद मेजर सलमान खान अन्तर्राज्यीय बस अड्डा नही लिखा है। जो देश के लिए शहीद हुए वीर सपूत मेजर सलमान खाना अपमान इस सम्बन्ध में समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है शहर में जहां भी झकरकट्टी बस अड्डे के बोर्ड लगे है वहां एवं टिकट पर भी शहीद मेजर सलमान खान अन्तर्राज्यीय बस अड्डा लिखवाने का कष्ट करें।ज्ञापन देने वालों में  मोहम्मद सरिया मोहम्मद शारिक सिद्दीकी सैयद एहसास बॉबी सैयद आरिफ महताब आलम, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×