खाने के बाद पीते हैं चाय? छोड़ दें ये आदत, नहीं तो हो जायेंगे आप परेशान

शायद ही भारत में कोई घर ऐसा होगा जहां चाय के दीवाने न हो। हम इंडियंस को चाय कितनी पसंद होती है, ये तो सब जानते हैं। कुछ लोगों की दिन की शुरुआत ही चाय पीकर होती है।

तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन में कभी भी कितनी भी बार चाय पी सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको खाने के बाद चाय पीना अच्छा लगता है। तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि ऐसा करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं।

खाना खाने के बाद चाय पीने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। चाय की वजह से शरीर में डाइजेस्टिव जूस बनने की प्रॉब्लम होती है। इससे खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आयरन की कमी हो सकती है। दरअसलस, ऐसा करने से शरीर को जरूरी न्यूट्रीएंट्स नहीं मिल पाते, जिसकी वजह से आयरन की कमी हो जाती है।

चाय में कैफीन होता है जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट है को तो खाने के बाद चाय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

चाय बनाने के लिए जो दूध इस्तेमाल होता है उसमें 2.8 प्रतिशत लैक्टोज होता है। इसकी वजह से कई बार लोगों को गैस की समस्या होती है और यह सिरदर्द का कारण भी बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×