विमान दुर्घटना : मृतकों की संख्या 297 हुई, पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान में मृतकों की संख्या 297 हो गयी है। पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। एआई-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। इस विमान हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई है।

विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 297 हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि केवल एक यात्री ही इस दुर्घटना में जीवित बचा है। मृतकों में 229 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। इसके अलावा, विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उस समय वहां मौजूद 56 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं और दुर्घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं।

लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 1.38 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया।

कल गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। इस बीच, दुर्घटना की जांच में तेजी आ गई है। सरकार ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

नोट- मौत के आकड़ो का अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। भारतीय मीडियो चैनलों पर ऑनएयर हो रही खबरों के अनुसार इस खबर को प्रकाशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×