रास्ते से हटाने को चाय में जहर देकर पति की पत्नी ने कराई हत्या? प्रेमी संग चैट का आरोप

इंदौर में हुई राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब यूपी के बुंदेलखंड के महोबा से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की मौत को लेकर परिजनों ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। मृतक श्रीकुमार के परिजनों का कहना है कि उसकी नई नवेली पत्नी मधु ने अपने मायके में चाय में जहर मिलाकर पति की हत्या कर दी और ससुराल वालों के साथ मिलकर शव को जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने कहा कि, आरोपी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग की बात चेटिंग से समाने आई है।

मृतक के भाई मुकेश यादव ने बताया कि, श्रीकुमार की शादी महोबा के छानीकला गांव की मधु से 18 अप्रैल 2024 को हुई। शादी के कुछ दिनों बाद श्रीकुमार काम के सिलसिले में जयपुर चला गया। इस दौरान पत्नी मधु का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह दिन-रात उसी से बाते और चैटिंग करती थी। विरोध करने पर वह मायके चली गई और वहीं से श्रीकुमार को ससुराल बुलाया गया।

मुकेश यादव (मृतक के भाई) का आरोप है कि उसी दौरान मधु ने प्रेमी से मिलने का रास्ता साफ करने के लिए यह साजिश रची और श्रीकुमार को जहर दे दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को महोबा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कबरई के छानीकला गांव में एक युवक ने बीवी के मायके से ससुराल न जाने पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर सुनियोजित साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहरहाल, पुलिस की जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक सबूतों से ही यह पता चल पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या सुनियोजित हत्या का, पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×