भीसड़ चिपचिपाती गर्मी में घमौरियों ने कर रक्खा है परेशान? जरूर आजमाएं ये घरेलू नुख्शे

गर्मी में घमौरियों की समस्या होना आम बात है। घमौरियां इसलिए होती हैं क्योंकि शरीर से पसीना निकलकर त्वचा की परतों में फंस जाता है। इससे त्वचा पर लाल दाने, जलन और खुजली जैसी परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में घमौरियों को ठीक करने के लिए त्वचा को ठंडक और आराम देने वाले घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

वहीं, अगर आप भी घमौरियों की समस्या से परेशान हैं तो आपको यहां दिए गए घरेलू नुस्खे जल्द से जल्द अपना लेने चाहिए।

चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं और घमौरियों से प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी और खुजली की समस्या नहीं होगी।

नहाने के पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इससे स्नान करें। ये उपाय घमौरियों से राहत देने के साथ-साथ सूजन को भी कम करेगा।

नीम के पत्ते उबालकर उस पानी से नहाएं या ठंडा करके इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे।

ताजा एलोवेरा जेल या मार्केट का शुद्ध जेल सीधे त्वचा पर लगाएं। इससे जलन और लालिमा से तुरंत राहत मिलेगी।

मुल्तानी मिट्टी में ठंडा पानी या गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे गर्मी कम लगेगी और पसीने से राहत मिलेगी।

ठंडी छाछ या दही को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा को ठंडक और नमी मिलेगी।

घमौरियां होने पर तंग, सिंथेटिक या भारी कपड़े पहनने से बचें। इसकी जगह आपको हवादार और सूती कपड़े पहनने चाहिए।

पसीना रोकने वाले पाउडर या क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

खुजली वाले स्थान को ज्यादा रगड़ें नहीं।

बहुत ज्यादा पसीना होने पर दिन में दो बार स्नान करें।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×