क्या ऑयली स्किन से आप भी हैं परेशान? तो चेहरे पर घर का बना ये फेस पैक लगायें

गर्मियों में अक्सर लोगों को ऑयली स्किन के कारण चिपचिपाहट का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इससे न केवल चेहरे पर पिंपल्स की समस्या पैदा हो सकती है बल्कि लोगों को स्किन से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो जाती हैं। यदि आप ऑइली स्किन से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। जी हां, यहां दिया गया मास्क आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं जिससे स्किन को राहत मिल सकती है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप क्या चीज अपने चेहरे पर लगाएं, जिससे कि गर्मी में ऑयली स्किन से राहत मिल जाए। पढ़ते हैं आगे…

ऑयली स्किन के लिए घर पर फेस पैक कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप थोड़े से दूध में चार से पांच केसर के धागे को डुबाएं। अब आप एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगा लें। उसके बाद अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। उसके बाद अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

ये फेस पैक कितना फायदेमंद? 

  • बता दें कि केसर न केवल स्किन में निखार आता है बल्कि नींबू के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो तेल को कंट्रोल करता है। ऐसे में दोनों को साथ में लगाने से स्किन को साफ किया जा सकता है और स्किन बैलेंस भी होती है।
  • बता दे नींबू स्किन से एक्स्ट्रा तेल सोख सकता है साथ ही पोर्स को छोटा करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इस फेस पैक को लगाने से आप दिनभर फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
  •  नींबू के अंदर एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो एक्ने और पिंपल से राहत दिला सकती हैं। नींबू के इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • यदि आप अपनी त्वचा पर केसर और नींबू को लगाते हैं तो यह स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।
इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×