दिल दहला देने वाली घटना : बच्चे ने बस की खिड़की से सिर निकाल कर बोला- पापा… और सिर धड़ से हो गया अलग

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 साल के बच्चे मोहम्मद की गर्दन बस की खिड़की से झांकते वक्त सामने से आ रहे मैक्स वाहन की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे हाजीपुर रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां सड़क की तंग व्यवस्था और लापरवाह ड्राइविंग एक मासूम की जान ले गई।

मोहम्मद अली अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में अलीगढ़ से हाथरस के गांव मेवली जा रहा था। वह बस में बैठा था, जब उसने खिड़की से झांकते हुए अपने पिता को सड़क पर देखा और “पापा…” कहकर पुकारा। ठीक उसी क्षण बस और मैक्स वाहन को जबरन निकालने की कोशिश में अली की गर्दन कटकर सड़क पर गिर गई। धड़ बस के अंदर छटपटाता रह गया। पिता आस मोहम्मद और ताऊ साबुद्दीन इस भयावह दृश्य को देखते ही बदहवास हो गए। पिता ने तुरंत धड़ को उठाकर गर्दन से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद पूरा माहौल मातम में बदल गया। अधिकांश बराती लौट गए और शादी सीमित रूप से छोटे वाहन से पूरी की गई। मोहम्मद अली के माता-पिता और परिजन गहरे शोक में हैं। राह चलते लोग भी यह दृश्य देखकर सन्न रह गए। CO जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों वाहन बस और मैक्स को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। परिजनों ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज नहीं कराई है। यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि ट्रैफिक प्रणाली, सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की गैरजिम्मेदारी की गवाही देता है। एक मासूम की जान गई, जिसे बचाया जा सकता था, यदि सावधानी और संयम बरता गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×