भूख हड़ताल कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ०प्र० के आवाहन पर 12 सूत्रीय मांग पत्र पर समय 12.00 बजे से सत्याग्रह/भूख हड़ताल कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री  को चुन्नीगंज बस अड्डे पर ज्ञापन प्रेषित किया गया। पूरे प्रदेश के राज्य कर्मचारी, शिक्षक, निकाय, स्वास्थ एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी अपने-अपने जनपदों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग, संविदा, दैनिक वेतन, वर्कचार्ज के कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित/विनियमितीकरण की नीति बनाना, सरकारी संस्थानों में निजीकरण की कार्यवाही बन्द की जाय। 8वें राष्ट्रीय वेतन आयोग की स्थाई कमेटी का गठन, 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज मंहगाई-भत्तेके एरियर का भुगतान किया जाय।
परिवार नियोजन एवं सी०सी०ए० सहित बन्द भत्ते बहाल किया जाना, प्रदेश के निकाय कर्मचारियो एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं प्रदान की जायं। राजकीय निगमों के कर्मचारियों को 7वें वेतन का लाभ अनुमन्य किया जाना, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के समझौते के अनुसार मंहगाई भत्ते के देय किश्तों का भुगतान व वेतन विसंगतियों का निराकरण, मृतक आश्रित की नियुक्ति एवं विनियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती की जाय। समस्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, सींचपाल, सीचपर्यवेक्षक, जिलेदार, नलकूप चालक एवं निकाय कर्मचारियों की सेवानियमावली शीघ्र प्रख्यापित की जाय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलते हुए सीधी भर्ती आदि मांगों को लेकर चुन्नीगंज बस स्टेशन पर मध्यान्ह 12 बजे से सत्याग्रह/भूख हड़ताल कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रमाकान्त मिश्र, मण्डल संयोजक अरविन्द कुमार कुरील, परिषद के जिला मंत्री राजेन्द्र पटेल, आशीष दीक्षित, मुन्ना हजारियों, नीलू निगम, जे० पी० सिंह गुर्जर, सुरेद्र सिंह सेंगर, देवीदीन भाऊ, नरेन्द्र खन्ना, यूसुफ अंली, गोपाल चौधरी, राजू पवन, पंकज शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक यादव, अक्षय कुमार गोंड, राजेन्द्र पाल, देवेन्द्र प्रसाद, विजय भूषण गोंड़, दिनेश यादव, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×