व्यापारिक समस्याओं को लेकर मंडी सचिव विजय बालियान को दिया गया ज्ञापन

कानपुर। नवीन गल्ला मंडी व्यापार मंडल द्वारा महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में मंडी समिति के अंदर व्यापारिक समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मंडी सचिव विजय बालियान को दिया गया। मंडी समिति द्वारा व्यापारियों के किराए पर हर वर्ष 5% की बढ़ोतरी से किराया लिया जाता है। मंडी परिसर के अंदर बनी दुकानों में बने शौचालय पर पानी की टंकियां हैं, लाइन है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है। मंडी परिषद में दुकानों के पीछे दरवाजे टूटे पड़े हैं जिनके कारण कभी भी चोरी हो सकती है। दुकानों में सफाई की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है जिससे आने वाली बरसात में पानी भरने की संभावना है।
जिसके कारण व्यापारियों का नुकसान हो सकता है। व्यापारियों ने मंडी परिषद के अंदर एक फायर बिग्रेड गाड़ी की भी मांग की है तथा बार क्लास की दुकानों के किराए के संबंध में पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के आधार पर मंडी सचिव द्वारा यह बताया गया कि एक कमेटी बना दी गई है। जो जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी जिस पर कुछ समस्याओं पर तत्काल हाल हो गया और कुछ समस्याएं प्रदेश स्तर की थी। जिस पर मंडी सचिव द्वारा ज्ञापन को आगे मुख्यलय भेजकर समस्याओं का हल कराया जाएगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, कृपाशंकर त्रिवेदी, विजय मिश्रा, ठाकुर ज्ञान सिंह, रजत गुप्ता, राजन गुप्ता, मीनू गुप्ता, महेश गुप्ता, भारत साहू, राहुल गुप्ता, आशु गुप्ता, मनोज द्विवेदी, देवेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×