लाभदायक है चने का पानी… जानें पीने का सही तरीका

सेहतमंद रहना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए दवाइयों से पहले घर के नुस्खे आजमाते हैं। वहीं चने का पानी पीने के कई फायदे होते हैं। बचपन से ही अक्सर आपने देखा होगा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए बच्चों को चने का पानी लाभदायक होता है। आइये जानते हैं कैसे चने का पानी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है-

इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद 

चने में मौजूद पोषक तत्व जैसे कि विटामिन और मिनरल्स, शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

चने का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है।

पाचन में सुधार

चने का पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चने का पानी त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में लाभदायक

चने का पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर साफ और स्वस्थ रहता है।

चने का पानी बनाने और पीने का सही तरीका

रात को सोने से पहले एक मुट्ठी चने धोकर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

आप चाहें तो चने को उबालकर भी पानी पी सकते हैं। ज्यादातर लोग चने को उबालकर ही पानी को पीना पसंद करते हैं।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×