कारगिल युद्ध के सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी भाजपा

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर  कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों, युद्ध में सम्मिलित वीर योद्धाओ को सम्मानित करेगी। “एक पेड़ शहीद की मां के नाम” कार्यक्रम के तहत शहीद वीर सैनिकों की मां के नाम पर पौधारोपण किया जाएगा। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि   “कारगिल विजय दिवस” पर भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय सभागार में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं युद्ध में सम्मिलित वीर योद्धाओ को सम्मानित किया जाएगा। कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की प्रतिमाओ के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहीद सैनिकों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा “एक पेड़ शहीद की मां के नाम” कार्यक्रम के तहत शहीद वीर सैनिकों की मां के नाम पर पौधारोपण किया जाएगा। सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल में निवास करने वाले कम से कम दस दस सैनिकों को संगोष्ठी में आमंत्रित  करेंगे।
उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख से लेकर पार्षद तक और राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम सुनेंगे। प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, केपी सिंह चौहान, अर्जुन बेरिया, विनय मिश्रा, संजय कटियार, अनुराग शुक्ला, अर्चना आर्या, वीरेंद्र दिवाकर, शिवम मिश्रा, बिट्टू परिहार दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान, सनी जायसवाल, सुमित तिवारी, ओपी आर्या, आलोक वर्मा आदि मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×