एक्सपोज टैटू रिमूवल ट्रेनिंग द्वारा 51 हजार “महादेव” के टैटू निःशुल्क बनाए जायेगें

कानपुर। नवीन मार्केट स्थित एक्सपोज टैटू रिमूवल ट्रेनिंग के स्वामी फराज जावेद ने बताया कि मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि सावन के पवित्र महीने पर “महादेव” के 51000 फ्री टैटू जिसकी लागत करीब सात करोड़ है पूरे सावन के महीने में फ्री बनाए जायेगें। इसके अलावा अन्य शिव टैटू पर पचास प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी। इस संकल्प के माध्यम से कानपुर की ओर से पूरे देशवासियों को सावन मास की शुभकमानाएं देता हूँ और सभी को आमंत्रित करता हूँ। हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रखते हुए समाज में यह संदेश पहुंचाना है कि हम सब भाई-भाई हैं और हमेशा साथ मिलकर रहेंगें। हर मजहब जोड़ना सिखाता है तोड़ना नही।
अपनी संस्था एवम् कला के माध्यम से दो समाज को भ्रमित होते हिन्दू मुस्लिम को एक कर नफरत को खत्म करना है। एक मुसलमान होने के नाते यह मेरा सौभाग्य होगा कि रमजान की तरह सावन के इस पवित्र महीने में मैं कुछ योगदान कर सकूँ। बिना किसी शुल्क के आज ही शॉप आकर रजिस्ट्रेशन करवा लें। वही सभी मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि मेरी सोच को मेरे संकल्प के जरिये पूरे देश तक पहुंचाया जाये जिससे आपस में मोहब्बत की लहर चले और गंगा यमुना तहजीब कायम हो। ऐसी पवित्र मुहीम के जरिये हमारे शहर कानपुर का नाम पूरे भारत में रोशन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×