मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने की संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की जांच

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा डीएचएस की बैठक में सीएमओ को संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के क्रियान्यवन की जमीनी हकीकत जांचने तथा कार्य में रुचि नहीं लेने वाली आशा, एएनएम को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वृहद जांच अभियान संचालित किया।
डीएम द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरिदत्त नेमी ने अपराह्न 2:50 बजे गीता नगर स्थित डीटीसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छोटा लखनपुर की रजनी शुक्ला, भीमनगर की रंजना दीक्षित व स्वराज नगर की शोभा खरवार अभियान में लापरवाह पाई गई हैं। इन क्षेत्रों में न भ्रमण किया जा रहा है, न लोगों को जानकारी दी जा रही है।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि संबंधित आशाओं को सचेत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे रोज भ्रमण कर जरूरी जानकारी लोगों को दें। कार्य में शिथिलता पर कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट कार्यालय में भेजी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×