चेहरे पर लगाएं ये एक चीज… एंटी-एजिंग, डार्क सर्कल्स, ड्राई लिप्स से लेकर मुंहासे तक सब गायब

देसी घी एक ऐसी चीज है जो हमारे किचन में आसानी से मिल जाती है। इसका इस्तेमाल भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देसी घी का इस्तेमाल आपकी स्किन को भी निखार सकता है? जी हां, देसी घी में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी स्किन को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद कर सकते हैं।

देसी घी में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं। जब आप नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन कुछ ही समय में सॉफ्ट और हाइड्रेटेड लगने लगती है।

देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा लगने नहीं देता। जब आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करना शुरू करते हैं तो आपके चेहरे पर दिखाई देने वाले झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो जाती हैं।

देसी घी का इस्तेमाल ड्राई लिप्स की समस्या से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपकी लिप्स सॉफ्ट और शाइनी लगने लगती हैं।

देसी घी का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद कर सकता है। जब आप आंखों के नीचे घी का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स कम होने लग जाते हैं।

देसी घी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो मुहांसों को कम करने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है।

अगर आप चेहरे पर देसी घी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना है और इसके बाद पूरे चेहरे पर घी को अच्छे से लगा लेना है। इसके बाद अपने चेहरे को दो से तीन मिनट तक अच्छे से मसाज करना है। अब चेहरे को ऐसे ही करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें और अंत में नार्मल पानी से इसे धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×