एसिडिटी और गैस से जल्द मिलेगा छुटकारा, बस अपनायें ये घरेलू उपाय

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और उल्टे-सीधे समय खाना खाने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत का सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है। कई बार समय पर खाना ना खाने या फिर बहुत देर बाद खाना खाने या कुछ हैवी खाने से गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इस वजह से पेट फूलना, जलन और बेचैनी की समस्या आमतौर पर देखी जाती है।

जब भी कभी आपको गैस एसिडिटी की दिक्कत महसूस होती है तो आप दावाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको आराम मिल जाता है लेकिन यह दवाएं आपको हमेशा के लिए गैस और एसिडिटी से छुटकारा नहीं दिला पाती। लेकिन हां कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह घरेलू उपाय?

त्रिफला: त्रिफला एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो तीन फलों से मिलकर बनती है, हरड़, बहेड़ा और आंवला, तीन फलों के मिश्रण से बनता है त्रिफला। त्रिफला शरीर में वात, कफ और पित्त को संतुलित रखता है। जब यह तीनों कंट्रोल में रहते हैं तो शरीर से बहुत सी बीमारियां स्वत: ही गायब हो जाती हैं। पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में त्रिफला सहायक है और पेट साफ करने में भी मदद करता है।

हर्बल टी: अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है तो आप धनिया, सौंफ और जीरे की चाय बनाकर पी सकते हैं। यह तीनों हर्बल तत्व आपके पाचन को बढ़ावा देते हैं और पेट फूलने को भी कम करते हैं साथ ही एसिडिटी को भी शांत करते हैं। आप एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया के बीज और एक चम्मच सौंफ को दो कप पानी में मिलाकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर उबाल ले और इसे छान कर घूंट-घूंट करके पी ले। इससे आपको गैस और एसिडिटी में राहत मिलेगी।

अदरक और गुड़: आयुर्वेद में अदरक को काफी फायदेमंद माना गया है। अगर आप अदरक और गुड को मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट का फूलना और बेचैनी काम हो जाएगी, क्योंकि है अदरक पाचन अग्नि को बढ़ाता है और गुड पाचन एंजाइम को एक्टिवेट करता है और मल त्याग में मदद करता है। आप इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: मालेगांव ब्लास्ट में मोदी का नाम ले लो तो तुम्हें नहीं पीटेंगे, छोड़ देंगे...प्रज्ञा ठाकुर का हैरान करने वाला खुलासा | Ukraine से युद्ध लड़ते-लड़ते HIV Aids का शिकार हुई पुतिन की सेना, दुनिया में मचा हड़कंप! | Bihar Voter List: तेजस्वी यादव का दावा, नई वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं, BJP ने बताया झूठ | सीएम रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा ऐलान, दिल्ली में हर झुग्गी वालों को मिलेगा पक्का मकान | पाकिस्तान के दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, काशी में विपक्ष पर PM Modi का तंज | भाजपा सहयोगी ओम प्रकाश राजभर की चेतावनी, अगर NDA से बात नहीं बनी तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे | प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, रेप केस में ठहराया गया था दोषी
Advertisement ×