नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के 3 आसान उपाय…. डॉक्टर भी हैरान!

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बीपी की समस्या बढ़ गई है। हाई बीपी एक गंभीर बीमारी है और कई बार इसके लक्षण भी नहीं पता चलते हैं। लेकिन अगर समय रहते इसको कंट्रोल नहीं किया गया, तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

आज के समय में सिर्फ बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी यह अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ब्लड प्रेशर के हाई होने पर आपको क्या करना चाहिए कि यह फौरन कंट्रोल हो जाए। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और अचानक से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है, तो आपको फौरन कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना डॉक्टर और दवा के हाई ब्लड प्रेशर को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं।

डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करने से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्‍ट‍िव हो जाता है। इससे हार्ट रेट धीमी हो जाती है और ब्लड वेसेल्स को भी आराम मिलता है। कुछ मिनट तक ऐसा करने से ब्लड वेसेल्स जल्दी और नेचुरली तरीके से कंट्रोल हो जाता है।

अगर अचानक से आपका बीपी बढ़ जाता है, तो आपको फौरन ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए। वही पैरों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगोना चाहिए। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती है। ऐसा करने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह चिंता और तनाव कम करता है।

जब भी आपका बीपी बढ़ जाए, तो आपको नींबू पानी पीना चाहिए। इसमें आपको चीनी और नमक नहीं मिलाना है। सादा नींबू पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की कमी पूरी होती है। पोटैशियम से सोडियम को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ब्लड वेसेल्स को भी आराम मिलता है। यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद करता है।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×