महिला बंदियों को जिलाधिकारी की पहल से मिला नया मंत्र

  • मेहनत की कमाई ने जगाई उम्मीद, 36 हजार का चेक मिला
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने साबित कर दिया कि सलाखों के पीछे भी उम्मीद की किरणें जगाई जा सकती हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने महिला बंदियों के बीच पहुंचकर न केवल आज़ादी का पर्व साझा किया, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा देने की ठोस पहल भी की।
जिलाधिकारी की कोशिशों से अचिन्त्य चैरिटेबल फाउंडेशन ने महिला बंदियों के लिए चार सिलाई मशीनें उपलब्ध कराईं। इन्हीं मशीनों पर महिला बंदियों ने 120 शूट तैयार किए, जिन्हें उनके बीच वितरित किया गया। इस मेहनत का उन्हें 36 हजार रुपये का सम्मानजनक मेहनताना भी मिला। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जेल केवल सजा काटने का स्थान नहीं है, बल्कि सुधार और पुनर्वास का अवसर है। अब आरसेटी भी महिला बंदियों की स्किल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी उठाएगा। ब्यूटी पार्लर, सिलाई और अन्य हुनर की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाणपत्र भी मिलेगा, जिससे बाहर आने पर बैंक से ऋण लेने में आसानी होगी और नए जीवन की शुरुआत की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने बैरक में बने ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण स्थल का उद्घाटन भी किया।
अचिन्त्य चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष दिशा अरोड़ा ने कहा कि जिलाधिकारी की पहल से महिला बंदियों के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पार्लर एवं मेकअप ट्रेनिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगी। पार्लर व मेकअप के सभी उपकरण, सामान तथा पार्लर चेयर आज उपलब्ध कराई गई। कारागार अधीक्षक डॉ. बी.डी. पाण्डेय ने बताया कि महिला बंदियों के स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, एलडीएम आदित्य कुमार सहित जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×