इसबगोल की भूसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है… जानिए क्या है इसबगोल

पेट की समस्या कई रोगों को जन्म देती है। अगर रोजाना किसी का पेट साफ नहीं होता है या फिर खाना खाते ही दस्त आने लगते हैं। तो यह दोनों ही स्थिति मेडिकल कंडीशन में साफ नहीं मानी जाती हैं। इन समस्याओं में इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। बहुत सारे लोगों को लगता है कि इसबगोल का इस्तेमाल सिर्फ कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है, यह आयुर्वेदिक औषधि का अलग-अलग तरीके से सेवन करने से दस्त, डायरिया और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसबगोल की भूसी खाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए क्या है इसबगोल

इसबगोल की सीलियम हस्क के नाम से भी जानते हैं। आयुर्वेद में इसबगोल को ऑयली माना जाता है, जोकि वात और पित्त के बैलेंस को ठीक करता है। इसबगोल की भूसी खाने से पेट से जुड़ी कई बीमारियों से आपको राहत मिलती है। इसबगोल को खाने के दो तरीके बताए गए हैं, जोकि कब्ज के अलावा डायरिया की समस्या को खत्म करेंगे।

दस्त होने पर ऐसे खाएं इसबगोल

जिन लोगों को बार-बार दस्त की समस्या होती है, उनको इसबगोल की भूसी को दही के साथ मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से लूज मोशन यानी की दस्त की समस्या दूर होगी।

कब्ज में ऐसे खाएं इसबगोल

अगर किसी व्यक्ति को हर समय कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो इसको गर्म दूध के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

पाइल्स की समस्या में ऐसे खाएं इसबगोल

जिन लोगों को पाइल्स और फिशर की समस्या रहती है, उनको भी इसबगोल को गर्म दूध के साथ खाना चाहिए। पाइल्स और फिशर की समस्या में भी आराम मिलता है।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति को पुअर गट हेल्थ की समस्या रहती है, तो उसको बॉडी में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और उसको इसबगोल की भूसी को जरूर खाना चाहिए। इससे गट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×