दवा माफियाओं पर कानूनी कार्यवाही की मांग… मुख्यमंत्री व डीएम को भेजा पत्र 

कानपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अमर सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी कानपुर को पत्र भेज नगर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल हैलेट में दवा माफियाओं व दलालों का गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। श्री राजपूत के मुताबिक विगत दिनों जब वह हैलेट पहुंचे तो गेट पर ही तकरीबन आधा दर्जन से अधिक युवक मरीजों व तीमारदारों के हाथ पकड़कर व गुमराह करके जबरन अपने प्राइवेट मेडिकल स्टोर तक ले जा रहे हैं। जबकि अस्पताल के भीतर सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र हैं।
उक्त घटनाक्रम का लाइव वाडियो भी उनके द्वारा अपने फेसबुक पर प्रचलित किया गया। दवा माफियाओं के द्वारा गरीबों को जबरन बरगला कर उनकी जेब खुलेआम काटी जा रही है। पत्र के माध्यम से अमर सिंह राजपूत ने सक्षम अधिकारी को उक्त दवा माफियाओं व दलालों को चिन्हित कर उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×