13 को मैराथन दौड़ में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कानपुर। भाजपा मैराथन दौड़ से ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ अभियान को गति देगी। पार्टी ने अभियान को अब कॉलेजों और विश्व विद्यालयों के कैम्पस तक ले जाने की योजना तैयार की है। अभियान में छात्रों व युवाओं के माध्यम से चलने की विस्तृत योजना तैयार की है।
एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में शहरवासी 13 सितंबर को सायं चार बजे नानाराव पार्क फूलबाग से भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे तक “मैराथन दौड़” में दौड़ेंगे। जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मैराथन दौड़ में शहर के व्यापारी, उद्योगपति, अधिवक्ता, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, साधु, संत, विभिन्न मठ मंदिरों के धर्माचार्य, प्रोफेसर, खिलाड़ी, चिकित्सक, इंजिनियर, स्कूल कॉलेजों एवं विश्विद्यालय के युवा छात्र एवं छात्राएं, समाजसेवी, प्रबुद्ध वर्ग, रंगकर्मी आदि शामिल होंगे। मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बैठक की।
शिवराम सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों से एक एक हजार लोगों को लेकर फूलबाग नानाराव पार्क पहुंचेंगे।  अभियान से जुड़े सभी लोग विभिन्न वर्गों के बीच जाकर लोगों को बताएं कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए कितना आवश्यक है।
प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, अनुराग शुक्ला, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, वीरेन्द्र दिवाकर, वंदना गुप्ता, शिवम मिश्रा, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, मेडिकल छात्रा को अस्पताल के बाहर से घसीटकर ले गए और रेप किया | कांग्रेस नेता ने की राहुल के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग, बीजेपी ने पूछा- 99 बार चुनाव हारने के लिए? | Modi के लिए Trump का खास संदेश लेकर आये Sergio Gor, Jaishankar और Vikram Misri से की मुलाकात, India-US संबंधों में होगा बड़ा सुधार | सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण "SIR' को बताया सही
Advertisement ×