वैष्णो देवी यात्रा पर फिर लगी रोकी…. अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे दर्शन

भारी बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वह अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें। भारी बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भवन और यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण लिया गया फैसला

देश के उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित पहाड़ों पर भी पिछले दिनों भारी बारिश हुई थी। तेज बारिश के कारण पहाड़ों पर कई जगह भूस्खलन हुए थे। कटरा में माता वैष्णो देवी धाम के मार्ग में भी हुए भूस्खलन और भारी बारिश के कारण लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीती 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित की गई थी।

कल से शुरू होनी थी यात्रा, लेकिन फिर लगी रोक  

वैष्णो देवी यात्रा रविवार को फिर से शुरू करने की बात सामने आ रही थी, मगर शनिवार (13 सितंबर) देर शाम एक बार फिर यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड लगातार माता के धाम जाने वाले मार्ग को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि अभी धाम का मार्ग पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, जिसके कारण एक बार फिर से यात्रा को स्थगित करने का आदेश दिया गया है।

कटरा के दुकानदारों पर छाया आर्थिक संकट

यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा के दुकानदारों और होटल संचालकों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल अगले आदेश तक मां वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

तीर्थयात्रियों का इंतजार

वहीं इस खबर के बाद मां वैष्णो देवी के मंदिर की अपनी पवित्र यात्रा शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों को मायूस होना पड़ा है। माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अगले आधिकारिक आदेश की प्रतीक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×