राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय 

  • सरकार कि उदासीनता के चलते आत्महत्या कर रहे दिव्यांग 
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी कि बैठक आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय पर 15 सितम्बर को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान कि सौ फीसदी गारंटी के लिए समाजिक समानता कानून बनाने, लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी देने, पेंशन पांच हजार रुपए करने, अन्त्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने, आवास कि सुविधा देने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग उत्पीड़न कि बढ़ती घटनाओं कि निन्दा कि गयी और सरकार कि उदासीनता के चलते आत्महत्या कर रहे दिव्यांगों के परिजनों दो करोड़ रूपए का मुआवजा देने कि मांग कि गयी।
मांग पत्र में सरकारी नौकरियों में चलन क्रिया के दिव्यांगों कि श्रेणियों चिन्हांकित करने कि मांग कि गयी। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों कि मांगों को पूरा नहीं करती है तो जल्द प्रदेश व्यापी आन्दोलन मुख्यमंत्री के कार्यालय में किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गोमती वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×