5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया ‘फर्जी बाबा’ चैत्यानंद सरस्वती

दिल्ली पुलिस की टीम ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति घोटाले और छेड़छाड़ के आरोपी पार्थ सारथी उर्फ ​​चैत्यानंद सरस्वती को रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी पार्थ सारथी पर ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का गंभीर आरोप है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पार्थ सारथी उर्फ ​​चैत्यानंद सरस्वती को कल (शनिवार) देर रात आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने अदालत से विस्तृत पूछताछ और मामले से संबंधित और सबूत जुटाने के लिए हिरासत की मांग की थी, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×