मूर्ति विसर्जन कर लौट रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 10 की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दशहरा के दिन बड़ा हादसा हो गया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आबना नदी में गिर गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 14 से अधिक लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 10 लोगों के शव को निकाला जा चुका है, वहीं कई अभी भी लापता हैं।

ये बड़ा हादसा पंधाना थाना क्षेत्र में जमाली के पास आबना नदी में हुआ। पुलिस-प्रशासन ने बाकी लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। मौके पर भारी संख्या में लापता लोगों के परिजन और स्थानीय लोग मौजूद हैं। नदी में गिरी ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

कई लोग अभी भी लापता

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इलाके के लोग नवरात्रि के समापन पर मूर्ति विसर्जन के लिए आबना नदी गए थे। विसर्जन खत्म कर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने के बाद डूबे रहे लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। लोगों की आवाज सुन आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में 14 लोग लापता हुए, ग्रामीणों के सहयोग से 10 शवों को नदी से बाहर निकाला गया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×