अखंड भारत के सूत्रधार थे सरदार पटेल: पं रवीन्द्र शर्मा 

बार एसोसिएशन हाल में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव पूर्व संध्या पर मनाया गया। सर्व प्रथम बार एसोसिएशन महामंत्री अमित सिंह
ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हम सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चल अधिवक्ताओं की एकता को और मजबूत कर अधिवक्ता हितार्थ कार्य करेंगे। पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा वरिष्ठ अधिवक्ता रहे सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे। वो महान स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
उन्होंने अथक प्रयास कर 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कराया।जिसके लिए उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। हम गर्व से कहते है कि अखंड भारत के सूत्रधार थे सरदार पटेल। सरदार पटेल ने सत्याग्रह असहयोग और भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया उन्होंने बारडोली सत्याग्रह में किसानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था जिसपर उन्हें “सरदार” की उपाधि मिली। हम उन्हें शत शत नमन करते हैं
अंत में सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता भानू द्विवेदी, वीरेंद्र पासी, राम नवल कुशवाहा, संजीव कपूर, के. के. बाजपेई, ओ. पी. दुबे, नीरज त्रिपाठी, के. के. यादव, गणेश, राकेश त्रिपाठी, राकेश सिद्धार्थ, शिवम गंगवार,  योगेश कुमार, वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×