राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में सरदार पटेल को नमन….. राष्ट्रीय एकता व अखंडता की ली गई शपथ

कानपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रद्धांजलि एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली।
डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण से लेकर सिविल प्रशासन की मजबूत नींव रखी। उनका अनुशासन और कठोर निर्णय लेने का साहस आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सब उसी प्रशासनिक परंपरा का हिस्सा हैं, इसलिए अपने कार्यों में ईमानदारी, समय पालन और पारदर्शिता बनाए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
डीएम ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन कौशल का प्रतीक है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। जनसेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य है। कलेक्ट्रेट को ऐसा केंद्र बनाया जाए जो सरदार पटेल द्वारा स्थापित मूल्यों को समर्पित हो, जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सहजता और सहयोग का अनुभव हो।
कार्यक्रम में एडीएम नगर डॉ. राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ विवेक चतुर्वेदी, एडीएम न्यायिक चंद्रशेखर सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×