आगामी बारावफात को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

कानपुर। सद्भावना चौकी (थाना बेकनगंज) में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी बारावफात पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जुलूस आयोजकों/प्रबंधकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज एवं प्रभारी निरीक्षक बेकनगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी समस्या/संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×