पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़कर हुआ 600 रुपये

  • कैशलेस उपचार सहित विभिन्न घोषणाओं पर विधायक ने दी बधाई
कानपुर। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद कानपुर नगर के विकास भवन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार उपस्थित रहीं। उन्होंने समस्त पीआरडी स्वयंसेवकों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं के लिए सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि पीआरडी स्वयंसेवकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किया गया है। इसके साथ ही सरोजिनी नगर, जनपद लखनऊ में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से पीआरडी बैरक के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। साथ ही पीआरडी जवानों एवं उनके परिजनों को एक वर्ष में प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा से जोड़ने की घोषणा की गई है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई ये घोषणाएं उनके कल्याण और सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, व्यायाम प्रशिक्षक धीरेन्द्र सिंह यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, स्मृति सिंह सहित समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×